s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

Super Exam Geography Forest and Soil in the World / विश्व में वन एवं मृदा Question Bank विश्व में वन एवं मृदा

  • question_answer
    शंकुधारी वन कहां पाए जाते हैं? (UKPSC 2010)

    A) गर्म शीतोष्ण क्षेत्र

    B) शीत शीतोष्ण क्षेत्र

    C) ध्रुवीय क्षेत्र

    D) अंटार्कटिक क्षेत्र

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - शीत शीतोष्ण क्षेत्र
    व्याख्या - शंकुधारी वन विश्व के शीत शीतोष्ण भागों में पाए जाते हैं। इन क्षेत्रों में ग्रीष्म ऋतु काफी गर्म तथा शीत ऋतु ठंडी होती है और पर्याप्त वर्षा होती है, जिससे वन जीवित रह पाते हैं। अधिकांश शीतोष्ण शंकुधारी वन सदाबहार होते हैं किन्तु कुछ वन शंकुधारी और चौड़ी पत्ती वाले सदाबहार और या पर्णपाती वनों के मिश्रण होते हैं। अधिकांश शंकुधारी वन अमेरिका के पश्चिमी राज्यों यथा कैलिफोर्निया, वॉशिंगटन तथा अलास्का में पाए जाते हैं तथा यह वन कनाडा के पश्चिमी भाग में बहुतायत में पाए जाते हैं।
    टिप्पणी - शंकुधारी वनों के क्षेत्र निम्नानुसार हैं -
    शंकुधारी वन कनाडा, यूरोप, यूएस और एशिया के हिमालय क्षेत्र में पाए जाते हैं।
    यूरोप में यह स्विटजरलैंड फ्रांस ऑस्ट्रिया में आल्पस की पहाड़ियों में पाए जाते हैं।
    एशिया में यह रूस के साइबेरिया क्षेत्र, चाइना मंगोलिया के ठंडे भागों में, पाकिस्तान अफगानिस्तान के हिमालय क्षेत्र में तथा भारत के उत्तरी हिमालय क्षेत्र में पाए जाते हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner