s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

Super Exam Chemistry Acids, Bases and Salts / अम्ल, क्षार एवं लवण Question Bank साम्यावस्था, अम्ल, क्षार एवं लवण

  • question_answer
    निम्न में से किसका चभ् मान 7 है? (BPSC 2018)

    A) शुद्ध पानी

    B) उदासीन विलयन

    C) क्षारीय विलयन

    D) अम्लीय विलयन

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर- शुद्ध पानी
    व्याख्या - उदासीन विलयन का PH मान 7 होता है। शुद्ध जल को उदासीन माना जाता है। अत: इसका चभ् मान भी 7 होगा। वर्षा का पानी जल का शुद्ध रूप है।
    टिप्पणी - जल के भौतिक गुण- यह एक रंगहीन तथा स्वादहीन द्रव है। जल (\[{{H}_{2}}O\]) तथा भारी जल(\[{{D}_{2}}O\])  हैं। संघनित प्रावस्था (द्रव तथा ठोस अवस्था) में जल के असामान्य गुणों का कारण जल के अणुओं के बीच विस्तृत हाइड्रोजन बंधन का होना है। इसी वर्ग के अन्य तत्वों के हाइड्राइड \[{{H}_{2}}S\] तथा \[{{H}_{2}}Se\] की तुलना में जल का उच्च हिमांक, उच्च क्वथनांक, उच्च वाष्पन ऊष्मा, उच्च संलयन ऊष्मा का कारण हाइड्रोजन-बंधन का होना है। अन्य द्रवों की तुलना में जल की विशिष्ट ऊष्मा, तापीय चालकता, पृष्ठ-तनाव, द्विध्रुव आघूर्ण तथा परावैद्युतांक के मान उच्च होते हैं। इन्हीं गुणों के कारण जीवमंडल में जल की महत्वपूर्ण भूमिका है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner