s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

Super Exam Geography Resources and Industry / संसाधन एवं उद्योग Question Bank संसाधन एवं उद्योग

  • question_answer
    निम्न में से कौनसा फूटलूज उद्योग का एक उदाहरण है?

    A) तेलशोधन

    B) चीनी

    C) सॉफ्टवेयर

    D) कागज

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - सॉफ्टवेयर
    व्याख्या - उद्योग सामान्यत: वहीं स्थापित किये जाते हैं जहां कच्चे माल की उपलब्धता होती है। जिन उद्योगों में निर्मित ऋवस्तुओं का भार, कच्चे माल की तुलना में कम होता है, उन उद्योगों को कच्चे माल के निकट ही स्थापित करना होता है। किन्तु फुटलूज उद्योग ऐसे उद्योग है जो व्यापार के स्थानिक पहलुओं जैसे कच्चा माल, बाजार या परिवहन से ज्यादा प्रभावित नहीं होते। सॉफ्टवेयर उद्योग फूटलूज उद्योग का उदाहरण है।
    टिप्पणी - फूटलूज उद्योग की विशेषताएं
    फूटलूज उद्योग विभिन्न प्रकार के हल्के कच्चे माल का उपयोग करते हैं, इसलिए किसी भी एक प्रकार के कच्चे माल का आकर्षण प्रभाव कम हो जाता है।
    इसी प्रकार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं को ऐसे किसी भी स्थान पर स्थापित किया जा सकता है जहां भौतिक अवसंरचना और कार्यबल उपलब्ध हो।
    प्राय: इन उद्योगों की लागत स्थानिक रूप से स्थिर होती है और ये उद्योग परिवहन लागतों से प्रभावित नहीं होते हैं।
    इन उद्योगों के कुछ उदाहरण बेकरी, घड़ी-विनिर्माण, इलेक्ट्रानिक्स, हीरा उद्योग आदि हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner