Super Exam Geography Resources and Industry / संसाधन एवं उद्योग Question Bank संसाधन एवं उद्योग

  • question_answer
    निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. औद्योगिक क्रान्ति का सूत्रपात ग्रेट ब्रिटेन में सूती वस्त्र उद्योग से ही हुआ है।
    2. ग्रेट ब्रिटेन में कपास पैदा नहीं होती है।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - उपरोक्त दोनों ही कथन सत्य हैं।
    औद्योगिक क्रान्ति का सूत्रपात ग्रेट ब्रिटेन में सूती वस्त्र उद्योग से ही हुआ है। इस उद्योग ने यहां की जनसंख्या को आजीविका तथा देश को सु–ढ़ आर्थिक आधार प्रदान किया, इसलिए “सूती वस्त्र उद्योग को ग्रेट ब्रिटेन की रोटी’’ कहा जाता था।
    यद्यपि ग्रेट ब्रिटेन में कपास पैदा नहीं होती है फिर भी यहां सूती वस्त्र उद्योग का पर्याप्त विकास हुआ है। वस्तुत: विश्व स्तर पर -सूती वस्त्र उद्योग को आधुनिक मिल प्रणाली पर विकसित करने का श्रेय ब्रिटेन को ही है। किन्तु कुशल श्रमिक, मशीनों की उपलब्धता, रासायनिक पदार्थ आयात-निर्यात के लिए पत्तनों का विकास, विस्तृत बाजारों की उपलब्धता, सस्ते जल यातायात की सुविधा ने सूती वस्त्र उद्योग में महत्वपूर्ण भूमिका निभार्इ है।
    टिप्पणी -
    ग्रेट ब्रिटेन में सूती वस्त्र उद्योग का सबसे अधिक विकास लंकाशायर क्षेत्र में हुआ है।
    सूती वस्त्र उद्योग में मानचेस्टर यहां का विश्व-प्रसिद्ध सूती वस्त्र उत्पादक केन्द्र है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner