निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- |
एक संकल्पना के रूप में मानव पूंजी निर्माण की बेहतर व्याख्या उस प्रक्रिया के रूप में की जाती है, जिसके द्वारा- |
1. किसी देश के व्यक्ति अधिक पूंजी का संचय कर पाते है। |
2. देश के लोगतों के ज्ञान, कौशल स्तरों और क्षमताओं में वृद्धि हो पाती है। |
3. गोचर धन का संचय हो पाता है। |
4. अगोचर धन का संचय हो जाता है। |
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं? |
A) 1 और 2
B) केवल 2
C) 2 और 4
D) 1, 3 और 4
Correct Answer: C
Solution :
उत्तर-2 और 4 |
व्याख्या-मानव पूंजी निर्माण से आशय लोगों में कौशल संवर्धन तथा उनकी समझ एवं क्षमताओं में विस्तार से है। किसी देश के व्यक्ति को सामान्य श्रमिक से एक दक्ष एवं कुशल व्यक्ति बनाने के लिए शिक्षित एवं प्रशिक्षित करने की प्रक्रिया को मानव पूंजी निर्माण की प्रक्रिया कहते हैं। मानव पूंजी निर्माण से देश में ज्ञान, नैतिकता, बौद्धिक सम्पदा जैसी अगोचर संपत्तियों का संचयन होता है। चूंकि मानव पूंजी निर्माण से गोचर संपत्तियाँ भी बढ़ती हैं और व्यक्ति अधिक पंजी का संचय कर पाने में समर्थ हो जाता है, लेकिन यहाँ मानव पूंजी निर्माण की प्रक्रिया न होकर उसका परिणाम है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec