Super Exam History Eighteenth Century Political Formations Question Bank अठारवहीं सदी का भारत

  • question_answer
    निजाम-उल-मुल्क आसफजाह के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं -
    1. इसने हैदराबाद की स्थापना की थी।
    2. इसने केंद्रीय मुंगल सत्ता से अपनी स्वतंत्रता की खुलेआम घोषणा की।
    3. इसने दक्कन में स्थापित अपने राज्य में मुगलों के नमूने पर जागीरदारी प्रथा चलाई। इसकी मृत्यु के बाद कर्नाटक के नायब सूबेदार ने स्वयं को दक्कन के नवाब के नियंत्रण से मुक्त कर अपने पद को वंशानुगत बना दिया।

    A) 1 एवं 2

    B) 1, 2, 3, 4

    C) 2, 3 एवं 4

    D) 1, 3 एवं 4

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - 1, 3 एवं 4 व्याख्या - निजाम-उल-मुल्क आसफजाह ने 1724 ई. में हैदराबाद राज्य की स्थापना की। उसको दक्कन के वायसराय का खिताब प्राप्त हुआ था। उसने दक्कन में मुगलों के नमूने पर जागीरदारी प्रथा चलाकर सुव्यवस्थित प्रशासन स्थापित कर अपनी सत्ता को मजबूत बनाया। कर्नाटक, मुगल दक्कन का एक सूबा था और इस तरह हैदराबाद के निजाम के अधिकार के अंतर्गत आता था। मगर व्यवहार में जिस प्रकार निजाम दिल्ली की सरकार से स्वतंत्र हो गया थां, उसी प्रकार निजाम-उल-मुल्क की मृत्यु के बाद कर्नाटक का नायब सूबेदार, जिसे कर्नाटक का नवाब कहा जाता था, अपने को दक्कन के नवाब के नियंत्रण से मुक्त कर अपने ओहदे को वंशागत बना दिया। विशेष- उसने केंद्रीय सरकार से अपनी स्वतंत्रता की खुलेआम घोषणा कभी नहीं की, मगर उसने व्यवहार में स्वतंत्र शासक के रूप में काम किया। अतः कथन (2) गलत है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner