निम्न कथनों पर विचार करें - |
1. 2500 किमी. की गहरार्इ पर S तरंगे विलुप्त हो जाती है। |
2. 5150 किमी. के पश्चात् P तरंगों के वेग में पुन: वृद्धि होती है। |
उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें |
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2
D) न तो 1 न ही 2
Correct Answer: C
Solution :
उत्तर - 1 और 2 |
व्याख्या - भूकंपीय तरंग P, S तथा L प्रकार की होती है। पृथ्वी की आंतरिक संरचना को जानने के लिये P और S तरंगों से विशेष रूप से सहायता मिलती है। |
चट्टानों के घनत्व एवं प्रत्यास्थता में वृद्धि के कारण 33 किमी. की गहरार्इ पर भूकंपीय तरंगों की गति अचानक बढ़ जाती है। |
लगभग 200 किमी. की गहरार्इ के पश्चात् भूकंपीय तरंगों के वेग में वृद्धि होती है तथा 2500 किमी. की गहरार्इ पर S तरंगे गायब हो जाती है जबकि P तरंगों के वेग में कमी आती है। |
किन्तु 5150 किमी. के पश्चात् P तरंगों के वेग में पुन: वृद्धि होती है। इसी आधार पर पृथ्वी की आंतरिक संरचना को क्रस्ट, मेंटल व कोर में विभक्त किया गया है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec