Super Exam Geography Runoff system / अपवाह प्रणाली Question Bank अपवाह प्रणाली

  • question_answer
    नर्मदा नदी पश्चिम की ओर बहती है, जबकि अधिकांश अन्य प्रायद्वीपीय बड़ी नदियां पूर्व की ओर बहती है। ऐसा क्यों है?
    1. यह एक रेखीय विभ्रंश (रिफ्ट) घाटी में विस्तृत हैं।
    2. यह विंध्य और सतपुड़ा के बीच बहती है।
    3. भूमि का ढ़लान मध्य भारत से पश्चिमी की ओर है।
    नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये-(IAS 2013)

    A) केवल 1

    B)                        2 और 3

    C) 1 और 3

    D)                        कोर्इ नहीं

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - केवल 1
    व्याख्या -
    नर्मदा नदी मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक से उद्गमित होती है। यह भारत की पांचवी एवं प्रायद्वीपीय भारत की तीसरी बड़ी नदी है।
    नर्मदा एवं ताप्ती नदियां प्रायद्वीपीय भारत की ऐसी बड़ी नदियां है जो पूर्व से पश्चिम की ओर बहती हैं इसका प्रमुख कारण दोनों नदियों का भ्रंश घाटी में प्रवाहित होना है। अत: बिंदु 1 सही है।
    नर्मदा नदी घाटी, विंध्य व सतपुड़ा ब्लॉक पर्वतों के मध्य स्थित है, लेकिन अपनी अवस्थिति के कारण यह पश्चिम की ओर प्रवाहित नहीं होती। अत: बिंदु 2 सत्य नहीं है।
    भौगोलिक मान्यताओं के अनुसार आरम्भिक टर्शियरी काल में प्रायद्वीपीय खंड उत्तर-पश्चिम दिशा से दक्षिण-पूर्व में झुक गया, जिसके कारण मध्यभूमि की ढलान पश्चिम से पूर्व की ओर हो गर्इ। अत: बिंदु 3 भी सही नहीं है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner