Super Exam Geography Runoff system / अपवाह प्रणाली Question Bank अपवाह प्रणाली

  • question_answer
    तीस्ता नदी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये
    1. तीस्ता नदी का उद्गम वही है जो ब्रह्मपुत्र का है लेकिन यह सिक्किम से होकर बहती हैं।
    2. रंगीत नदी की उत्पत्ति सिक्किम में होती है और यह तीस्ता नदी की एक सहायक नदी है।
    3. तीस्ता नदी, भारत एवं बांग्लादेश की सीमा पर बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?         (IAS 2017)

    A) केवल 1 और 3          

    B)        केवल 2

    C) केवल 2 और 3          

    D)        1, 2 और 3

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - केवल 2
    व्याख्या -
    ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम तिब्बत में मानसरोवर झील के निकट ‘‘चेमायुंगडुंग’’ हिमनद है। तीस्ता नदी सिक्किम में चोलामु झील में उद्गमित होती है। अत: कथन 1 गलत है।
    रंगीत या रंगित नदी का उद्गम सिक्किम हिमालय से है, एवं यह तीस्ता की एक प्रमुख सहायक नदी है। रंगीत नदी सिक्किम व बंगाल के दार्जिलिंग जिले के मध्य प्राकृतिक सीमा बनाती है। अत: कारण 2 सही है।
    तीस्ता नदी भारत के सिक्किम व बंगाल राज्यों में प्रवाहित होती हुर्इ बांग्लादेश में प्रवेश करती है, एवं बांग्लादेश में ही ब्रह्मपुत्र नदी से मिलती है। अत: स्पष्ट है कथन 3 सही नहीं है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner