निम्न कथनों पर विचार करें |
1. मेघ निर्माण गर्म एवं आर्द्र वायु के ऊपर उठने से होता है। |
2. औसत ऊंचार्इ के आधार पर मेघों को तीन भागों में बांटा गया है। |
उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें |
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2
D) न तो 1 न ही 2
Correct Answer: C
Solution :
उत्तर - 1 और 2 |
व्याख्या - मेघों में सम्बन्ध में उपरोक्त दोनों कथन सत्य है। |
सामान्यत: बादलों का निर्माण गर्म एवं आर्द्र वायु के ऊपर उठने से होता है। वस्तुत: ऊपर उठती हुर्इ हवा के ओसांक बिंदु तक पहुंचने के बाद कुछ जलवाष्प मेघों के रूप में संघनित होती है। फलत: मेघों का निर्माण होता है। |
साथ ही दो विभिन्न तापमान वाली वायुराशियों के आपस में मिलने से भी मेघों का निर्माण होता है। |
औसत ऊंचार्इ के आधार पर मेघों को तीन भागों में वर्गीकृत किया जाता है - |
उच्च स्तरीय मेघ - 5 किमी. से 10 किमी. |
मध्यस्तरीय मेघ - 2 किमी. से 5 किमी. |
निम्नस्तरीय मेघ - 2 किमी. से नीचे |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec