Super Exam Indian Polity and Civics Federalism and Center State Relation Question Bank केंद्र एवं राज्यों के मध्य संबंध

  • question_answer
    राजमन्नार समिति के प्रमुख सुझाव के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
    1. अवशिष्ट विषय या तो समाप्त कर दिये जाने चाहिए अथवा उन पर विधि बनाने की शक्ति राज्यों को दे दी जानी चाहिए।
    2. अखिल भारतीय सेवाओं को समाप्त किया जाना चाहिए।
    3. वित्त आयोग को भंग करके केन्द्र एवं राज्यों के मध्य वित्त के बंटवारे के लिए एक नई संस्था का निर्माण किया जाना चाहिए। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
     

    A) केवल 1

    B) 1 और 2

    C) 1 और 3

    D) 1, 2 और 3  

    Correct Answer: B

    Solution :

    व्याख्या-राजमन्नार समिति को तमिलनाडू सरकार ने 22 सितम्बर, 1969 को डॉ. पी.वी. राजमन्ना की अध्यक्षता में राज्यों को और अधिक सहायता प्रदान करने के लिए सुझाव देने हेतु गठित किया गया था। इस समिति के अन्य सदस्य थे-डॉ. लक्ष्मण स्वामी मुद्लियार और पी.सी. चन्द्रा रेड्डी। राजमन्नार समिति के प्रमुख सुझाव निम्नलिखित हैः
    1. अवशिष्ट विषय या तो समाप्त कर दिये जाने चाहिए अथवा उन पर विधि बनाने की शक्ति राज्यों को दे दी जानी चाहिए।
    2. अखिल भारतीय सेवाओं को समाप्त किया जाना चाहिए।
    3. एक अंतर्राज्यीय परिषद का गठन किया जाना चाहिए।
    4. वित्त आयोग को एक स्थायी निकाय बना दिया जाए।
    5. राष्ट्रपति शासन से संबंधित संविधान के अनुच्छेद-356 - 357 एवं 365 को पूर्णतः समाप्त कर दिया जाए।
    6. संविधान के अनुच्छेद-249 को निरसित किया जाना चाहिए।
    7. राज्यपाल के प्रसादपर्यंत राज्य मंत्रिपरिषद के पद धारित करने का जो प्रावधान है, उसे समाप्त कर दिया जाए।
    8. संघ-सूची एवं समवर्ती-सूची के कुछ विषयों को राज्य-सूची में हस्तांतरित कर दिया जाए।
    विशेष-केंद्र सरकार के द्वारा राज़ मन्नार समिति की सिफारिशों को पूर्णतः अस्वीकार कर दिया गया।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner