s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

Super Exam Biology Cells and Tissues / कोशिका और ऊतक Question Bank कोशिका विज्ञान एवं उत्तक

  • question_answer
    सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये
      सूची-I (खोज)            सूची-II  (खोजकर्ता)
    A. कोशिका की खोज 1. रॉबर्ट ब्राउन
    B. सर्वप्रथम तालाब के जल में स्वतंत्र रूप से जीवित कोशिकाओं की खोज 2. ल्यूवेनहक
    C. केंद्रक की खोज 3. कैमिलो गॉल्जी
    D. ब्लैक रिएक्शन विधि की खोज 4. रॉबर्ट हुक
    कुट:         

    A) A\[\to \]1, B\[\to \]2, C\[\to \]3, D\[\to \]4

    B) A\[\to \]4, B\[\to \]2, C\[\to \]1, D\[\to \]3

    C)         A\[\to \]2, B\[\to \]4, C\[\to \]3, D\[\to \]1

    D)        A\[\to \]3, B\[\to \]1, C\[\to \]4, D\[\to \]2

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - A\[\to \]4, B\[\to \]2, C\[\to \]1, D\[\to \]3
    व्याख्या - कोशिकीय जीवधारी (1) स्वतंत्र अस्तित्व यापन व (2) जीवन के सभी आवश्यक कार्य करने में सक्षम होते हैं। कोशिका के बिना किसी का भी स्वतंत्र जीव अस्तित्व नहीं हो सकता। कोशिका की खोज रॉबर्ट हुक ने 1665 र्इ. में की थी। एन्टोनीवान ल्यूवेनहक ने सबसे पहले उन्नत सूक्ष्मदर्शी से तालाब के जल में स्वतंत्र रूप से जीवित कोशिकाओं का पता लगाया था। पहली बार कोशिका को देखा व इसका वर्णन किया था। राबर्ट ब्राउन ने बाद में केंद्रक की खोज की। सूक्ष्मदर्शी की खोज व बाद में इनके सुधार के बाद इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी द्वारा कोशिका की विस्तृत संरचना का अध्ययन संभव हो सका।
    वैज्ञानिक कैमिलो गॉल्जी ने अकेली तंत्रिका तथा कोशिका संरचनाओं को अभिरंगित करने (Staining) की विधि प्रदान की थी। इस विधि को ‘ब्लैक रिएक्शन’ के नाम से जाना गया। इसे ही बाद में गॉल्जी उपकरण या गॉल्जीकाय कहा गया।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner