Super Exam Physics Laws Of Motion / गति के नियम Question Bank गति एवं गति के नियम

  • question_answer
    एक ट्रेन जैसे ही चलना आरम्भ करती है उसमें बैठे यात्री का सिर पीछे की ओर झुकता है, इसका कारण है  (UPPCS 2010)

    A) स्थिरता का जड़त्व

    B) गति का जड़त्व

    C) जड़त्व आघूर्ण

    D) द्रव्यमान का संरक्षण

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर – स्थिरता का जड़त्व
    व्याख्या - स्थिरता के जड़त्व के कारण ऐसा होता है क्योंकि ट्रेन चलने पर व्यक्ति के बैठे होने के कारण शरीर का नीचे का हिस्सा स्थिर होता है। ऊपर का हिस्सा पीछे की और झुकता है।
    न्यूटन की गति का प्रथम नियम
    यदि कोई वस्तु विराम अवस्था में है तो वह वस्तु विराम अवस्था में ही बनी रहेगी और यदि व सामान वेग से सरलरेखा के अनुदिश गतिशील है तो उसी पर लगातार गतिशील रहेगी। जब तक स्थिति में परिवर्तन के लिए बाह्य बल न लगाया जाए।
    यदि बाह्य बल की अनुपस्थिति में कोई वस्तु स्थिर है तो वह स्थिर अवस्था में ही बनी रहेगी। इसे स्थिर अवस्था का जड़त्व का नियम कहते हैं।
    उदाहरण- किसी स्थिर वाहन के एकाएक गतिशील हो जाने पर उसमें बैठे यात्री का पीछे की और धक्का  अनुभव करना, गिलास पर रखे कार्ड बोर्ड को एकाएक खींचने पर उस पर रखा सिक्का गिलास में गिर जाता है, कम्बल या गलीचे को पीटे जाने पर उसमें जमी धूल कणों का पृथक हो जाना।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner