Super Exam Biology Biomolecules / जैव-अणु Question Bank जैव अणु

  • question_answer
    अंडे के सफेद भाग में कौन सा प्रोटीन उपस्थित रहता है?

    A) स्कलेरोप्रोटीन

    B)                        हिस्टोन

    C) एल्ब्युमिन  

    D)        प्रोटामिन

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - एल्ब्युमिन
    व्याख्या - एल्ब्युमिन - यह अंडे के सफेद भाग में, दूध में और रेंडी के बीजों (Castor Seeds) में पाया जाता है। यह एक सरल प्रोटीन होता है।
    टिप्पणी - सरल प्रोटीन (Simple Protein) - अमीनो अम्ल के बने प्रोटीन सरल प्रोटीन के बने होते हैं यह निम्नलिखित प्रकार के होते हैं
    (i)  प्रोलैमिन्स - यह प्रोटीन जौ में हार्डिन (Hordein) तथा गेहूं में ग्लियाडीन (Gliadin) के रूप में होते हैं। यह मक्का में जीर्इन (Zein) के रूप में भी पाया जाता है।
    (ii)  ग्लूटेनिन्स -चावल में ओरीजेनिन (Orygenin) तथा गेहूं में ग्लूटेनिन (Glutanin) के रूप में पाया जाता है।
    (iii)  प्रोटामिन - सालमन और हेरिंग मछलियों तथा न्यूक्लिक अम्ल में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
    (iv) हिस्टोन -यह हीमोग्लोबिन के ग्लोबिन में और थाइमस ग्रंथि में पाया जाता है। ये DNA में भी पाए जाते हैं।
    (v)  ग्लोब्युलिन - यह प्रोटीन पौधों और जंतुओं दोनों में पाया जाता है (उदाहरण अंडपीत)। यह जल में अविलेय होता है। गर्म करने पर स्कन्दित हो जाते हैं।
    (vi) स्कलेरोप्रोटीन - यह पाचक एन्जाइमों के प्रति बहुत अधिक प्रतिरोधी होता है। यह संयोजी ऊतकों तथा जंतुओं के बाह्य आवरण का प्रमुख भाग होता है। इसे एल्ब्यूमिनॉयडस भी कहते है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner