Super Exam Chemistry Chemistry in Everyday Life / दैनिक जीवन में रसायन Question Bank दैनिक जीवन में रसायन

  • question_answer
    कथन-एन्जाइमों में सक्रिय सतहें होती हैं जो क्रियाधार अणुको रासायनिक अभिक्रिया के लिए थामे रखती हैं।
    कारण- औषधि, एन्जाइम की सक्रिय सतह पर सहसंयोजन बंध द्वारा आबन्धित होकर प्राकृतिक क्रियां. धार के साथ स्पर्धा करती हैं।

    A) कथन और कारण दोनों सही है और कारण कथन का सही स्पष्टीकरण है।

    B) कथन और कारण दोनों सही कथन, है परन्तु कारण कथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

    C) कथन और कारण दोनों ही गलत कथन हैं।

    D) कथन सही है परन्तु कारण गलत है।

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - कथन सही है, परन्तु कारण गलत है।
    व्याख्या - औषधि - लक्ष्य अन्योन्य क्रिया (Drug target Interaction)- जैविक वृहदणु शरीर में विभिन्न कार्य करते हैं। उदाहरण के लिए, जैव उत्प्रेरक का कार्य करने वाले प्रोटीनों को एन्जाइम कहते हैं, जो प्रोटीन शरीर की संचार व्यवस्था में निर्णायक होते हैं उन्हें ग्राही कहते हैं। वाहक प्रोटीन ध्रुवीय अणुओं को कोशिका-कला के आर-पार ले जाते हैं। न्यूक्लीक अम्लों में कोशिका की सांकेतिक अनुवांशिक जानकारी होती है। लिपिड और कार्बोहाइड्रेट कोशिका-कला की संरचना का हिस्सा हैं।
    एन्जाइम औषधि-लक्ष्य की तरह (Enzymes as drug target) - एन्जाइम का उत्प्रेरक कार्य, औषधि-एन्जाइम अन्योन्य क्रिया।
    ग्राही औषधि लक्ष्य की तरह (Receptors as Drug target) - एन्जाइम का उत्प्रेरक कार्य (catalytic action of enzymes) - औषधि तथा एन्जाइम के मध्य अन्योन्य क्रिया को समझने के लिए यह जानना आवश्यक है कि एन्जाइम अभिक्रिया का उत्प्रेरण कैसे करते हैं। उत्प्रेरक क्रिया में एन्जाइम दो प्रमुख कार्य करते हैं-
    (i) एन्जाइम का पहला कार्य क्रियाधार (सबस्ट्रेट) को रासायनिक अभिक्रिया के लिए थामे रखना है। एन्जाइम की सक्रिय सतह क्रियाधार अणु को उपयुक्त स्थिति में थामे रखती है, जिससे इस पर अभिक्रियक द्वारा प्रभावकारी आक्रमण हो सके। क्रियाधार एन्जाइम की सक्रिय सतह पर विभिन्न प्रकार की अन्योन्य क्रियाओं द्वारा बंधते हैं, जैसे आयनिक बंध, हाइड्रोजन बंध, वान्डरवाल्स अन्योन्य क्रिया या द्विध्रुव बल।
    (ii) एन्जाइम का दूसरा कार्य क्रियाधार पर आक्रमण कर के रासायनिक अभिक्रिया करने के लिए प्रकार्यात्मक समूह उपलब्ध करवाना है, जो क्रियाधार पर आक्रमण करके रासायनिक अभिक्रिया करेगा।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner