Super Exam History Delhi Sultnat (Gulam, Khilji, Tughlak, Sayyed, Lodhi) Question Bank दिल्ली सल्तनत (1206-1526 ई.)

  • question_answer
    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन बलबन के संबंध में सही नही है?

    A) उसने नियामत-ए-खुदाई के सिद्धांत का प्रतिपादन किया।

    B) उसने इक्तादारी व्यवस्था का प्रारंभ किया।

    C) उसने तुर्कान-ए-चहलगानी का प्रभाव समाप्त किया।

    D) उसने बंगाल के विद्रोह का दमन किया।

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर उसने इक्तादारी व्यवस्था का प्रारंभ किया।
    व्याख्या बलबन का वास्तविक नाम बहाउद्दीन था। नासिरुद्दीन महमूद ने उसे उलुग खां की उपाधि दी थी। ‘जिल्ले इल्लाही की उपाधि उसने स्वयं धारण की थी। उसका शासनकाल 1266 1287 ई. तक था। बलबन अपने राजत्व संबंधी विचारों के लिए प्रसिद्ध है। उसके राजत्व के सिद्धांत का स्वरूप और सार फारस के राजत्व से प्रेरित था। बलबन ने राजा को नियामत ए खुदाई (ईश्वर का प्रतिनिधि) बताया है। सत्ता ग्रहण करने के बाद बलबन ने इल्तुतमिश द्वारा गठित ‘तुर्कान ए चहलगानी’ के गठन को समाप्त किया।
    टिप्पणी बलबन के काल में एक मात्र विद्रोह 1279 ई. में बंगाल के सूबेदार तुगरिल खां ने किया था, जिसे बलबन ने दबाया तथा विद्रोहियों को मृत्युदंड दिया।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner