Super Exam History Mahajanpad Period Question Bank धार्मिक आंदोलन महाजनपद काल एवं भारत के शुरआती राजवंश

  • question_answer
    मगध की प्रथम राजधानी कौन-सी थी?

    A)  पाटलिपुत्र                                                 

    B) वैशाली

    C)  गिरिव्रज/राजगृह                                         

    D)  चम्पा

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर – [c] गिरिव्रज/राजगृह व्याख्या - मगध के सबसे प्राचीन वंश के संस्थापक बृहद्रथ थे। मगध की राजधानी गिरिब्रज (राजगृह) थी। मगध प्राचीन भारत के 16 महाजनपदों में से एक था। आधुनिक पटना और गया जिले इसमें शामिल थे। मगध का सर्वप्रथम उल्लेख अथर्व वेद में मिलता है। मगध बुद्धकालीन समय में एक शक्तिशाली राजतन्त्रों में एक था। यह दक्षिणी बिहार में स्थित था जो बाद में उत्तर भारत का सर्वाधिक शक्तिशाली महाजनपद बन गया। टिप्पणी - मगध महाजनपद की सीमा उत्तर में गंगा से दक्षिण में विंध्यपर्वत तक, पूर्व में चम्पा से पश्चिम में सोन नदी तक विस्तृत थी।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner