निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये - |
1. सैयद अहमद खान द्वारा मुहम्मडन एंग्लो-ओरियंटल कॉलेज की स्थापना इस्लामिक धर्म तथा शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने के लिये किया गया। |
2. मुहम्मडन लिटरेरी सोसायटी ने मुसलमानों में धार्मिक, राजनैतिक तथा सामाजिक प्रश्नों पर विचार विमर्श को बढ़ावा दिया। |
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं? |
A) केवल 2
B) केवल 1
C) 1 और 2 दोनों
D) ना तो 1 ना ही 2
Correct Answer: A
Solution :
उत्तर - केवल 2 |
व्याख्या - सैयद अहमद खान का विश्वास था कि मुसलमानों का धार्मिक और सामाजिक जीवन, पाश्चात्य, वैज्ञानिक ज्ञान और संस्कृति को अपनाकर ही सुधर सकता है। उन्होंने 1875 र्इ. में अलीगढ़ में मुहम्मडन एंग्लो-ओरियंटल कॉलेज की स्थापना, पाश्चात्य विज्ञान तथा संस्कृति का प्रचार करने वाले एक केंद्र के रूप में की। बाद में इस कॉलेज का विकास अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रूप में हुआ। मुसलमानों में धार्मिक सुधार आंदोलन का आरंभ कुछ देर से हुआ। उच्च वगोर्ं के मुसलमानों ने पश्चिमी शिक्षा व संस्कृति के संपर्क से बचने की ही कोशिश की। इस दिशा में आरंभ 1863 र्इ. में मुहम्मडन लिटरेरी सोसायटी ने किया। इस सोसायटी ने आधुनिक विचारों के प्रकाश में धार्मिक, सामाजिक तथा राजनैतिक प्रश्नों पर विचार-विमर्श को बढ़ावा दिया तथा पश्चिमी शिक्षा अपनाने के लिये उच्च एवं मध्य वगोर्ं के मुसलमानों को प्रेरित किया। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec