Super Exam General Studies Sculpture in India / भारत में मूर्तिकला Question Bank प्राचीन भारत में मूर्तिकला (मूर्तिकला भाग 1)

  • question_answer
    गांधार कला शैली और मथुरा शैली में अंतर के संदर्भ में कौन सा/कौन से कथन सत्य है/हैं
    1. गांधार कला शैली में अंग सौष्ठव और परिधान-सौंदर्य पर जोर दिया गया है जबकि मथुरा कला में भावनात्मक सुंदरता और आध्यात्मिकता पर बल दिया गया है।
    2. गांधार कला आदर्शवादी है जबकि मथुरा कला यथार्थवादी।
    3. गांधार कला में विदेशी प्रभाव बहुत कम है जबकि मथुरा कला पर विदेशी प्रभाव अधिक है।

    A) 1 और 2

    B) केवल 1

    C) 2 और 3

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - केवल 1
    व्याख्या - कथन 1 सत्य हैं, शेष दोनों असत्य है। गांधार और मथुरा कला में अंतर निम्नानुसार हैं
    गांधार कला
    गांधार कला शैली में अंग सौष्ठव और परिधान-सौंदर्य पर जोर दिया गया है।
    गांधार कला यथार्थवादी है।
    गांधार कला पर बहुत अधिक यूनानी प्रभाव है।
    गांधार कला का मुख्य प्रतिपाद्य बुद्ध और बौद्ध धर्म है जबकि इसमें बौद्ध धर्म के साथ साथ  हिंदु धर्म के प्रसंगों का भी चित्रण किया गया है।
    गांधार कला में लोक जीवन और प्राकृतिक दृश्यों की कमी है।
    मथुरा कला
    मथुरा कला में भावनात्मक सुंदरता और आध्यात्मिकता पर बल दिया गया है।
    मथुरा कला आदर्शवादी है।
    मथुरा कला का विषय काफी व्यापक है।
    मथुरा ,कला पर विदेशी प्रभाव बहुत कम है। मथुरा कला में लौकिक और प्राकृतिक विषयों से संबंधित कला कृतियों की भरमार है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner