A) अटलांटिक महासागर
B) आर्कटिक महासागर
C) हिंद महासागर
D) प्रशांत महासागर
Correct Answer: A
Solution :
उत्तर - अटलांटिक महासागर में |
व्याख्या - अक्षांश, भूमध्यरेखा से किसी भी स्थान की उत्तरी अथवा दक्षिणी ध्रुव की ओर की कोणीय दूरी का नाम है। भूमध्यरेखा को \[0{}^\circ \] की अक्षांश रेखा माना गया है। भूमध्यरेखा से उत्तरी ध्रुव की ओर की सभी दूरियां उत्तरी अक्षांश और दक्षिणी ध्रुव की ओर की सभी दूरियां दक्षिणी अक्षांश में मापी जाती है। उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली \[360{}^\circ \]रेखाओं को देशांतर रेखाएं कहा जाता है। यह ग्लोब पर उत्तर से दक्षिण की ओर खींची जाने वाली काल्पनिक रेखा है। शून्य अंश अक्षांश अर्थात विषुवत रेखा एव शून्य अंश देशांतर अर्थात प्रधान मध्याà याम्योतर रेखा का कटान अफ्रीका के पश्चिम भाग पर स्थित गिनी की खाड़ी में होता है। गिनी की खाड़ी अफ्रीकी टेक्टोनिक प्लेट के पश्चिमी किनारे का हिस्सा है। यह खाड़ी अटलांटिक महासागर में स्थित है। |
विशेष - गिनी की खाड़ी - यह खाड़ी व्यापक रूप से समुद्री डकैती के कारण विश्व की सबसे खतरनाक खाड़ी में से एक है जिसने पश्चिम अफ्रीका के कर्इ देशों को प्रभावित किया है। यह अफ्रीका के पश्चिमी तट से दूर उष्णकटिबंधीय अटलांटिक महासागर का उत्तर-पूर्वी भाग है, जो लाइबेरिया के केप पलमास से गबन में केप लोपेज तक फैला हुआ है। अनेक नदियां गिनी नदी की खाड़ी में बहती हैं जिनमें नाइजर नदी और वोल्टा नदी शामिल हैं। खाड़ी की तट रेखा में बोनी और बेन के बीच की सीमा शामिल है और अफ्रीकी टेक्टोनिक प्लेट के पश्चिमी किनारे का निर्माण करती है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec