Super Exam Geography Interior of the Earth / पृथ्वी का आंतरिक भाग Question Bank प्रथ्वी की आंतरिक संरचना

  • question_answer
    निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. उत्तरी गोलार्ध में भूमध्य रेखा के समानान्तर \[23{\scriptstyle{}^{1}/{}_{2}}{}^\circ \] रेखा कर्क रेखा है।
    2. मकर रेखा दक्षिणी गोलार्द्ध में भूमध्य रेखा के समानान्तर \[23{\scriptstyle{}^{1}/{}_{2}}{}^\circ \]दक्षिण अक्षांश में स्थित है।
    3. अंटार्कटिक रेखा उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें
     

    A) 1 और 2

    B) 2 और 3

    C) 1 और 3

    D) 12 और 3

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - कथन 3 असत्य है, शेष कथन सत्य है।
    अंटार्कटिक रेखा पांच प्रमुख अक्षांश रेखाओं में से एक हैं, जो दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है। इस रेखा से दक्षिणी ध्रुव तक का क्षेत्र शीत कटिबन्ध कहलाता हैं।
    भूमध्य रेखा का अक्षांश शून्य (0) होता है। पृथ्वी की भूमध्य रेखा की लम्बार्इ लगभग 40,075 किमी. है और इस रेखा के उत्तरी ओर \[23{\scriptstyle{}^{1}/{}_{2}}{}^\circ \] में कर्क रेखा है व दक्षिणी ओर \[23{\scriptstyle{}^{1}/{}_{2}}{}^\circ \] में मकर रेखा है।
    कर्क रेखा उत्तरी गोलार्ध में भूमध्य रेखा के समानान्तर \[23{\scriptstyle{}^{1}/{}_{2}}{}^\circ \] उत्तर पर, ग्लोब पर पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गर्इ कल्पनिक रेखा हैं। कर्क रेखा पृथ्वी की उत्तरतम अक्षांश रेखा हैं, जिस पर सूर्य दोपहर के समय लम्बवत चमकता हैं। यह घटना जून क्रांति के समय होती है, जब उत्तरी गोलार्ध सूर्य के समकक्ष अत्यधिक झुक जाता है। 21 जून को जब सूर्य इस रेखा के एकदम ऊपर होता है, उत्तरी गोलार्ध में वह दिन सबसे लंबा व रात सबसे छोटी होती है।
    मकर रेखा दक्षिणी गोलार्द्ध में भूमध्य रेखा के समानान्तर, ग्लोब पर पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गर्इ कल्पनिक रेखा हैं। 22 दिसम्बर को सूर्य मकर. रेखा पर लम्बवत चमकता है। मकर रेखा पृथ्वी की दक्षिणतम अक्षांश रेखा हैं, जिसपर सूर्य दोपहर के समय लम्बवत चमकता हैं। यह घटना दिसंबर संक्रांति के समय होती हैं। जब दक्षिणी गोलार्ध सूर्य के समकक्ष अत्यधिक झुक जाता है।
    नोट - मकर रेखा के उत्तरं तथा कर्क रेखा के दक्षिण मे स्थित क्षेत्र उष्णकटिबन्ध कहलाता है।
    विशेष - भूमध्य रेखा, कर्क रेखा तथा मकर रेखा तीनों अफ्रीका महाद्वीप से गुजरती हैं। द. अमेरिका महाद्वीप से भूमध्य तथा मकर रेखा गुजरती हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner