Super Exam Geography Interior of the Earth / पृथ्वी का आंतरिक भाग Question Bank प्रथ्वी की आंतरिक संरचना

  • question_answer
    मैंटल की निचली सतह और बाह्य क्रोड के मध्य स्थित है?

    A) लेहमान असंबद्धता असबद्धता

    B) गुटनबर्ग असातत्य

    C) रेपेटी असंबद्धता

    D) मोहो असंबद्धता

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - गुटनबर्ग असातत्य
    व्याख्या - पृथ्वी की मैंटल की निचली सतह और बाह्य क्रोड के मध्य निर्मित संक्रमण क्षेत्र को ‘गुटनबर्ग असातत्य’ या असंबद्धता कहते है। इस असंबद्धता का पता सर्वप्रथम बेनो गुटनबर्ग ने लगाया था, जो इस क्षेत्र के नामकरण का आधार बना। इस क्षेत्र के ऊपर भूगर्भिक पदार्थ ठोस तथा नीचे चिपचिपा (प्लास्टिक) जैसे होता है। इस सीमा पर घनत्व में तीव्र परिवर्तन होता है। यहां पर भूकंप की प्राथमिक तरंगों की गति मंद हो जाती है तथा द्वितीयक (गौण तरंगे) इसके नीचे प्रवेश नहीं कर पाती हैं।
    टिप्पणी
    यह असंबद्धता पृथ्वी की सतह से लगभग 2900 किमी. की गहरार्इ तक मिलती है।
    गुटेनबर्ग असंबद्धता को विचर्ट असंबद्धता भी कहा जाता है।
    निम्न मेंटल लगभग 650 किमी. से 2900 किमी. की गहरार्इ तक स्थित है। इस भाग का घनत्व 4.5-5.5 है। ऊपरी क्रोड 2900 से 5150 किलोमीटर तक की गहरार्इ वाले भाग का क्षेत्र है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner