Super Exam General Studies Martial Arts and Sports / मार्शल आर्ट्स एवं खेल Question Bank परम्परागत युद्धकला एवं खेल

  • question_answer
    प्राचीन खेलों के सम्बंध में निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. खो-खो का उद्भव प्रागैतिहासिक भारत में माना जा सकता
    2. कबड्डी को दक्षिण भारत में हु- तू-तू और पूर्वी भारत में चेडुगुडु के नाम से भी जानते हैं। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B)          केवल 2

    C) 1 और 2   

    D)          न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - केवल 1
    व्याख्या - कथन 2 असत्य है। वस्तुत: कबड्डी एक सामूहिक खेल है, जो प्रमुख रूप से भारत में खेला जाता है। इस खेल को दक्षिण भारत में चेडुगुडु और पूर्वी भारत में हु-तू-तू के नाम से भी जानते हैं। महाभारत काल में भगवान कृष्ण और उनके साथियों द्वारा कबड्डी खेली जाती थी। इस बात का उल्लेख एक ताम्रपत्र में है। अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाया जाना इसी खेल का एक उदाहरण है।
    खो-खो मैदानी खेलों के सबसे प्रचीनतम रूपों में से एक है जिसका उद्भव प्रागैतिहासिक भारत में माना जा सकता है। मुख्य रूप से आत्मरक्षा, आक्रमण व प्रत्याक्रमण के कौशल को विकसित करने के लिए इसकी खोज हुई थी।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner