Super Exam General Studies Martial Arts and Sports / मार्शल आर्ट्स एवं खेल Question Bank परम्परागत युद्धकला एवं खेल

  • question_answer
    गतका मार्शल आर्ट के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. गतका एक भारतीय मार्शल आर्ट का नाम है जो पंजाब क्षेत्र के सिखों से जुड़ा है।
    2. गतका का अभ्यास करने वाले को गतकाबाज जबकि सिखाने वाले को गुरू या गुरूदेव कहा जाता है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1    

    B)          केवल 2

    C) 1 और 2

    D)          न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - गतका एक भारतीय मार्शल आर्ट का नाम है जो पंजाब क्षेत्र के सिखों से जुड़ा है। यह उत्तरी पाकिस्तान के तानोली और गुर्जर समुदायों के पहाड़ी क्षेत्रों में के लोगों द्वारा अभ्यास में लिया जाता है। यह छड़ी की लड़ाई की एक शैली है, जिसमें लकड़ी की छड़ें तलवारों का अनुकरण करने के लिए होती हैं। खेल रूप में लकड़ी की छड़ी को गतका कहा जाता है, जिससे दो विरोधी खिलाड़ी एक-दूसरे पर शक्ति का प्रयोग करते हैं। यह छड़ी ढाल युग्मित भी हो सकती है। छड़ी के साथ सम्पर्क होने पर अंक की प्राप्ति होती है। कोई अन्य हथियार लड़ाई में प्रयोग नहीं किया जाता परन्तु उनकी विधि प्रशिक्षण के दौरान सीखी जाती है। गतका का अभ्यास करने वाले को गतकाबाज जबकि सिखाने वाले को गुरू या गुरूदेव कहा जाता है।
    टिप्पणी - यह कला कृपाण, तलवार और कटार जैसे हथियारों का उपयोग करती है।
    वर्तमान प्रयोग में यह साधारणतया सम्पूर्ण उत्तर पश्चिमी भारतीय मार्शल आर्ट को प्रदर्शित करता है।
    पजाबी-सिक्ख के संबंध में प्राय: ‘गतका’ और ‘शास्त्र विद्या’ शब्द का प्रयोग किया जाता हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner