Super Exam History Early Medieval India Question Bank पूर्व मध्यकालीन भारत

  • question_answer
    चोलकालीन सर्वाधिक प्रसिद्ध कांस्य प्रतिमा किसकी है?

    A) मुरूगन

    B) नटराज

    C) वेंकटेश्वर

    D) विष्णु

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - नटराज     व्याख्या - चोल युगीन धातु मूर्तियां का प्रारंभिक विकास उत्सव मूर्ति परंपरा से क्रमशः स्वतंत्र कला के रूप में हुआ। चोल युगीन धातु मूर्तियों में ‘नटराज शिव’ की कांस्य मूर्तियां विशेष उल्लेखनीय हैं। शिव नटराज का धातु मूर्त्तन बदामी गुफा में अवस्थित तांडव नृत्यरत शिव की पाषाण प्रतिमा के अनुकरण पर किया गया है। टिप्पणी - चोल युगीन धातु मूर्तिकारों ने कांस्य शैव प्रतिमाओं को शास्त्रीय रूप प्रदान करने का भरपूर प्रयास किया था। धीरे-धीरे इनमें अर्धनारीश्वर, काल संहार त्रिपुरातक गंगाधर, विराटेश्वर आदि अनेक शिव प्रतिमाएं निर्मित की गई। शिव प्रतिमाओं के साथ पार्वती, स्कंद कार्तिकेय एवं गणेश आदि शैव देवी-देवताओं की असंख्यक मूर्तियां बनाई गई।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner