Super Exam Geography Transport and Communication / परिवहन एवं संचार Question Bank परिवहन एवं संचार

  • question_answer
    निम्न नदियों/झीलों में से कौनसा/कौनसे नौगम्य है
    1. सुपीरियर झील                        
    2. मिसीसीपी - मिसौरी नदियां
    3. मरे - डालिर्ंग नदियां

    A) 1 और 2

    B) 2 और 3

    C) 1 और 3

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - 1, 2 और 3
    व्याख्या - जल परिवहन के अंतर्गत आंतरिक और अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग सम्मिलित किए जाते हैं। आंतरिक जलमागोर्ं के अंतर्गत नदियां नहरें और झील तथा अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग के अंतर्गत समुद्री मार्ग सम्मिलित किए जाते हैं। जल परिवहन के रूप आवागमन हेतु उपयुक्त नदियों - झीलों को नौगम्य या नाव्य के रूप में इंगित किया जाता है।
    संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के मध्य स्थित ग्रेट लेक्स अर्थात महान झीलों (सुपीरियर, मिशिगन, ह्यूरॉन, र्इरी व ओण्टारियो झीलों समूह) के नौगम्य होने के कारण जल परिवहन की पूर्ण सुविधा है।
    वस्तुत: इन झीलों से सेंटलोरेंस नदी के मुहाने तक जलपोतो के आने-जाने की सुविधा से यह एक प्रमुख व्यापारिक मार्ग है।
    संयुक्त राज्य अमेरिका की मिसीसीपी- मिसौरी नदियां अपनी नौगम्यता के कारण कर्इ औद्योगिक. नगरों को जोड़ती है, जिससे उत्तरी अमेरिका के आंतरिक जलमार्ग का विकास हुआ है।
    ऑस्ट्रेलिया में भीतरी जलमागोर्ं की अत्यधिक कमी है। हालांकि यहां केवल दो प्रमुख नदियां मरें और डालिर्ंग 1700 किलोमीटर लंबा जलमार्ग बनाती है। आस्ट्रेलिया की अन्य नदियां नौगम्य नहीं है।
    विशेष -
    भारत में संभावित आंतरिक जलमार्ग की क्षमता 14500 किलोमीटर से अधिक है।
    जलमागोर्ं के विकास के लिए 27 अक्टूबर 1986 को द्य भारत ने भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का गठन किया इसे राष्ट्रीय जलमार्ग के विकास रखरखाव और नियमन की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
    वर्तमान में भारत में आंतरिक जल परिवहन गंगा, भागीरथी, हुगली, ब्रह्मपुत्र तथा गोदावरी, कृष्णा नदियों के डेल्टा क्षेत्र में ही होता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner