1857 की क्रांति के धार्मिक कारणों के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये - |
1. ब्रिटिश सरकार द्वारा भारतीय समाज सुधारकों की सलाह पर सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध कानून बनाना। |
2. मंदिर और मस्जिदों की जमीनों पर कर लगाना। उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं? |
A) 1 और 2
B) केवल 2
C) केवल 1
D) इनमें से कोर्इ नहीं
Correct Answer: A
Solution :
उत्तर - 1 और 2 व्याख्या - 1857 र्इ. में ब्रिटिश शासन के विरोध का एक प्रमुख कारण र्इसार्इ मिशनरियों द्वारा भारतीय लोगों को र्इसार्इ बनाने का प्रयास करना तथा हिंदू धर्म और इस्लाम पर आक्रमण करना था। पहले के भारतीय शासकों ने मंदिर और मस्जिद से जुड़ी जमीन को कर से मुक्त रखा था। अब इनसे कर वसूलने की सरकारी नीति से भी लोगों की धार्मिक भावनाओं को चोट लगी। अनेक लोगों की रूढ़िवादी धार्मिक और सामाजिक भावनाएं उन मानवतावादी उपायों के कारण भड़की जो सरकार ने भारतीय समाज सुधारकों की सलाह पर किये।You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec