Super Exam History Uprising against British Rule 1857 Revolt Question Bank ब्रिटिश शासन के विरूद्ध 1857 का विद्रोह

  • question_answer
    सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये
    सूची-I (क्रांतिकारियों के नाम) सूची-II (स्थान)
    A. नाना साहब 1. बिहार
    B. बेगम हजरतमहल 2. झांसी
    C. महारानी लक्ष्मीबार्इ 3. लखनऊ
    D. कुंवर सिंह 4. कानपुर

    A) A\[\to \]1, B\[\to \]2, C\[\to \]3, D\[\to \]4

    B) A\[\to \]1, B\[\to \]3, C\[\to \]2, D\[\to \]4

    C) A\[\to \]1, B\[\to \]3, C\[\to \]4, D\[\to \]2

    D) A\[\to \]4, B\[\to \]3, C\[\to \]2, D\[\to \]1

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - A\[\to \]4, B\[\to \]3, C\[\to \]2, D\[\to \]1 व्याख्या - कानपुर में विद्रोहियों के नेता नाना साहब थे, जो अंतिम पेशवा बाजीराव द्वितीय के दत्तक पुत्र थे। लखनऊ में विद्रोह का नेतृत्व अवध की बेगम हजरत महल कर रही थीं। लखनऊ के सिपाहियों तथा अवध के किसानों और जमींदारों की सहायता से बेगम ने अंग्रेजों के खिलाफ चौतरफा युद्ध छेड़ दिया। 1857 के विद्रोह के महान नेताओं में भारतीय इतिहास की महानतम वीरांगनाओं में से एक थीं- झांसी की महारानी लक्ष्मीबार्इ। झांसी की गद्दी के उत्तराधिकार के मसले पर रानी विद्रोहियों से आ मिलीं। बिहार में विद्रोह के प्रमुख नेता कुंवर सिंह थे, जो आरा के पास जगदीशपुर के एक तबाह और असंतुष्ट जमींदार थे।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner