Super Exam Geography Land Movement and Related Topographies / भू-संचलन एवं संबंधित स्थलाकृतियाँ Question Bank भू-संचलन एवं संबंधित स्थलाकृतियाँ

  • question_answer
    निम्न में से कौन-सा प्राचीन वलित पर्वत नहीं है?          (UKPCS 2016)

    A) यूराल पर्वत

    B) अरावली पर्वत

    C) एंडीज पर्वत

    D) अप्लेशियन पर्वत

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - एंडीज पर्वत
    व्याख्या - यूराल पर्वत, अरावली पर्वत, अप्लेशियन पर्वत प्राचीन वलित पर्व हैं, जबकि एंडीज वलित तो है किंतु यह प्राचीन नहीं अपितु युवा पर्वत है। अन्य युवा. वलित पर्वतों में रॉकी,आल्पस, हिमालय आदि प्रमुख हैं।
    यूराल, पश्चिमी रूस की एक पर्वत श्रृंखला है जो उत्तर से दक्षिण की ओर तक विस्तृत है। यह भौगोलिक रूप से एशिया और यूरोप को अलग करती है।
    अरावली पर्वतमाला विश्व के सर्वाधिक प्राचीन वलित पर्वतों में से एक है, इसीलिए वर्तमान में यह पर्वतमाला अवशिष्ट पर्वत के रूप में ही बची हुर्इ है। यह क्षेत्र भारत में में वृहद जल विभाजक का अंग है, जो भारत में गंगा व यमुना की सहायक नदियों और पूर्वी राजस्थान की नदियों के प्रवाह क्षेत्र को अलग करता है।
    अप्लेशियन पर्वतमाला उत्तरी अमेरिका के पूर्वी भाग मे स्थित एक विशाल पर्वत श्रृंखला है। इसका विस्तार संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के पूर्वी क्षेत्र में है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner