Super Exam Geography Climate / जलवायु Question Bank भारत की जलवायु

  • question_answer
    निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -
    1. दक्षिणी भारत से उत्तरी भारत की ओर मानसून की अवधि घटती है।
    2. उत्तरी भारत के मैदानों में वार्षिक वृष्टि की मात्रा पूर्व से पश्चिम की ओर घटती है। (IAS 2012)
    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

    A) केवल 1                    

    B) केवल 2

    C) 1 और 2 दोनों

    D)        न तो 1 और न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2 दोनों
    व्याख्या
    दक्षिण-पश्चिम मानसून की अरब सागरीय शाखा सर्वप्रथम केरल में पश्चिमी घाट पर्वत माला से टकराती है एवं वर्षा कराती है। इसे ही मानसून प्रस्फोट या विस्फोट कहते है। आगे यह निरंतर पश्चिमी घाट के सहारे पर्वतीय वर्षा कराती हुर्इ आगे बढती है। दक्षिण से उत्तर बढ़ने पर वर्षा की मात्रा भी कम होती जाती है। दक्षिण भारत में वर्षा का औसत जहां 250 सेमी. से 400 सेमी. है वहीं यह उत्तर भारत में 100 से 200 सेमी. के मध्य होता है। अत: कथनं 1 सही है।
    दक्षिण-पश्चिम मानसून की बंगाल की खाड़ी शाखा बांग्लादेश में वर्षा कराती हुर्इ, भारत में मेघालय राज्य में प्रवेश करती है। यहां स्थित खारो, खांसी, जयंतियां पहाड़ियों से टकराकर यहां उच्च वर्षा कराती है। आगे यह हिमालय पर्वत के अवरोध के कारण, फेरल के नियम का उल्लंघन करते हुए पूर्व से पश्चिम की ओर बढ़ती है। लेकिन पूर्व से पश्चिम बढ़ने पर वर्षा की मात्रा कम होती जाती है। पूर्वी भारत में जहां वर्षा का औसत 400 सेमी. से अधिक है वहीं यह हिमाचल प्रदेश व कश्मीर पहुंचते-पहुंचते 10 से 50 सेमी. के मध्य हो जाता है। अत: कथन 2 भी सही है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner