s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

Super Exam Geography Climate / जलवायु Question Bank भारत की जलवायु

  • question_answer
    निम्नलिखित में से कौन-सी भारत में शीत ऋतु की विशेषता है?

    A) गर्म दिन एवं गर्म रातें    

    B) गर्म दिन एवं ठंडी रातें

    C) ठंडा दिन एवं ठंडी रातें

    D)        ठंडा दिन एवं गर्म रातें

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - गर्म दिन एवं ठंडी रातें
    व्याख्या -
    प्राय: उत्तरी भारत में शीत ऋतु नवंबर के मध्य से आरंभ होकर फरवरी तक रहती है। उत्तरी मैदान में जनवरी और फरवरी सर्वाधिक ठंडे महीने होते हैं। प्रायद्वीपीय भारत में समुद्र के समकारी प्रभाव व भूमध्य रेखा से निकटता के कारण, कोर्इ निश्चित शीत ऋतु नहीं होती।
    शीत ऋतु में तापमान दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ने पर घटता जाता है। पूर्वी तट पर चेन्नर्इ का औसत तापमान \[24{}^\circ \]सेल्सियस से \[25{}^\circ \]सेल्सियस के बीच होता है, जबकि उत्तरी मैदान में यह \[10{}^\circ \]सेल्सियस से \[15{}^\circ \] सेल्सियस के बीच होता है।
    शीत ऋतु में उत्तरी भारत के अधिकांश भागों में औसत दैनिक तापमान \[21{}^\circ \]सेल्सियस से कम रहता है। रात्रि का तापमान काफी कम हो जाता है, जो पंजाब और राजस्थान में हिमांक (\[0{}^\circ \]सेल्सियस) से भी नीचे चला जाता है। अत: स्पष्ट है कि शीत ऋतु में दिन गर्म एवं रातें ठंडी होती है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner