Super Exam Geography Climate / जलवायु Question Bank भारत की जलवायु

  • question_answer
    भारत में शरद कालीन वर्षा के क्षेत्र हैं  (R-A-S- R-T-S- (PRE) 1999)

    A) ओडिशा-कर्नाटक       

    B)        पंजाब-तमिलनाडु

    C) अरूणाचल प्रदेश                        

    D) तमिलनाडु-कर्नाटक

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - पंजाब-तमिलनाडु
    व्याख्या - सितम्बर अंत में सूर्य के दक्षिणायन होने के साथ ही, बंगाल मैदानों में निर्मित निम्न वायुदाब की पेटी भी दक्षिण की ओर खिसकना आरम्भ कर देती है। फलस्वरूप उत्तर में उच्च दाब की स्थिति बन जाती है, जिसके कारण मानसूनी पवनें लौटना प्रारम्भ कर देती है, इसे ही लौटता मानसून या परवर्ती मानसून कहते है, ये लौटती मानसूनी पवनें लौटते हुए बंगाल की खाड़ी से जलवाष्प ग्रहण कर लेती है और कोरोमंडल तट पर स्थित आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में वर्षा कराती है। शीतऋतु में भूमध्य सागर में उठने वाले शीतोष्ण कटिबंधी चक्रवात पश्चिमी विक्षोभ कहलाते हैं। यह पश्चिमी जेट स्ट्रीम के सहारे भारत में प्रवेश करते है एवं भूमध्य सागर व कैस्पियन सागर से ग्रहित आर्द्रता से भारत के उत्तर व उत्तर-पश्चिम राज्यों में वर्षा कराते है, इस शीतकालीन वर्षा को ‘‘मावठ’’ कहते है। पश्चिम विक्षोभ रबी की फसलों के लिये अत्याधिक लाभकारी होते है, हिमालय के अधिकांश भागों में इनके कारण ही हिमपात होता है


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner