Super Exam Geography Natural Vegetation and Wild Life / प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन Question Bank भारत की प्राकृतिक वनस्पति

  • question_answer
    जैव विविधता हॉटस्पॉट के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
    1. इनकी स्थापना एवं-स्थान विधि के अंतर्गत की गर्इ है।
    2. इस क्षेत्र में 1500 से अधिक स्थानिक संवहनीय पौधों की प्रजातियां होनी चाहिए।
    3. अत्यधिक हॉटस्पॉट वर्ग में 8 हॉटस्पॉट को रखा गया है।
    4. विश्व में कुल 36 हॉटस्पॉट चिन्हित किये गये है।
    उपरोक्त में कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं

    A) केवल 1 और 2                          

    B) केवल 1, 3 और 4

    C) केवल 1 और 4                          

    D) उपर्युक्त सभी

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - उपर्युक्त सभी
    व्याख्या -
    जैव विविधता हॉटस्पॉट क्षेत्र ऐसे स्थल है- जहां अत्यधिक जैव विविधता पार्इ जाती है। हॉटस्पॉट क्षेत्र के अंतर्गत शामिल किये जाने हेतु, निम्न प्रावधान है
    उस क्षेत्र में 1500 से अधिक स्थानिक संवहनीय पौधों की प्रजातियां होनी चाहिए या विश्व के कुल देशज संवहनीय पौधों का 0.5% वहां मौजूद हो।
    उस क्षेत्र के जीवों के प्राकृतिक वास स्थल का 70% खत्म हो गया हो।
    विश्व में कुल 36 हॉटस्पॉटों का निर्धारण किया है। इनमें से 8 ऐसे हॉटस्पॉट है, जिन्हें अत्यधिक हॉटस्पॉट का दर्जा किया गया है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner