Super Exam Geography Physical Division of India / भारत का भौतिक विभाजन Question Bank भारत का भौतिक विभाजन

  • question_answer
    निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-  (lAS)
    1. भारत में हिमालय केवल पांच राज्यों में फैला हुआ है।
    2. पश्चिमी घाट केवल पांच राज्यों में फैले हुए हैं।
    3. पुलिकट झील केवल दो राज्यों में फैली हुर्इ है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A) केवल 1 और 2                          

    B) केवल 3

    C) केवल 2 और 3          

    D)        केवल 1 और 3

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - केवल 3
    व्याख्या -
    हिमालय का विस्तार वर्तमान में भारत के दो केंद्र शासित राज्यों, जम्मू-कश्मीर व लद्धाख में एवं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश में, व आंशिक रूप से बंगाल, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा राज्यों में है। अत: स्पष्ट है कि कथन-1 सही नहीं है।
    भारत की दूसरी सबसे लम्बी पर्वतमाला पश्चिमी घाट का विस्तार गुजरात, महाराष्ट्र गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु राज्यों में है। इसे सहयाद्रि के नाम से जाना जाता है। स्पष्ट है कि कथन-2 भी सत्य नहीं है।
    पुलीकट झील आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु राज्यों की सीमा में विस्तृत है। श्री हरिकोटा नामक द्वीप इस झील को सागर से अलग करता है तथा इसे लैगून का स्वरूप प्रदान करता है। अत: कथन-3 सत्य है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner