Super Exam Geography Physical Division of India / भारत का भौतिक विभाजन Question Bank भारत का भौतिक विभाजन

  • question_answer
    निम्न कथनों में विचार करें -
    1. हिमालय से कोबाल्ट, निकेल, आदि का खनन होता है।
    2. हिमालय जाड़ों में आने वाली ध्रुवीय हवाओं को भारतीय भू-भाग पर आने से रोकता है।
    3. हिमालय की हिम के पिघलने से अनेक वर्षवाहिनी नदियां निकलती हैं।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) 1 और 2                   

    B) 2 और 3

    C) 1 और 3                   

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - 2 और 3
    व्याख्या - कथन 1 असत्य है शेष दोनों कथन सत्य हैं।
    हिमालय के गर्भ में कोबाल्ट, निकेल, जस्ता, तांबा, एंटीमनी, बिस्मथ जैसे धात्विक खनिज तथा कोयला, पेट्रोलियम जैसे अधात्विक संसाधन भी मौजूद हैं। हालांकि हिमालय की जटिल भू-गर्भिक संरचना के कारण इन खनिजों का खनन अभी संभव नहीं है।
    हिमालय जाड़ों में आने वाली ध्रुवीय हवाओं को भारतीय भू-भाग पर आने से रोकता है, जिसके फलस्वरूप भारत इन ध्रुवीय हवाओं के प्रकोप से बच जाता है। इसी प्रकार, वर्षा काल में हिमालय मानसूनी हवाओं को रोककर भारतीय भू-भाग में पर्याप्त वर्षा कराता है, जिस पर हमारी कृषि निर्भर है।
    हिमालय की हिम के पिघलने से अनेक वर्षवाहिनी नदियां निकलती हैं। उन नदियों द्वारा लाए अवसादों से उपजाऊ जलोढ़ मैदानों का निर्माण होता है। नदियों के जल से विभिन्न सिंचार्इ परियोजनाएं सम्पन्न होती हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner