Super Exam Geography Physical Division of India / भारत का भौतिक विभाजन Question Bank भारत का भौतिक विभाजन

  • question_answer
      उत्तर भारत में उप हिमालय क्षेत्र के सहारे फेले समतल मैदान को कहा जाता है - (UPPSC (PRE) 2007)

    A) तरार्इ         

    B)                        दून

    C) खादर                                        

    D) भाभर

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - भाभर
    व्याख्या - उत्तरी विशाल मैदान, संरचनात्मक रूप से शिवालिक के दक्षिण में भाभर, तरार्इ व जलोढ़ मैदान (बांगर व खादर) के रूप में विस्तृत है।
    भाभर - शिवालिक के गिरिपाद प्रदेश में और उसके समान सिंधु से तीस्ता नदी तक विस्तृत 8-10 किमी. चौड़ी पट्टी को ‘भाभर’ कहा जाता है। यहां हिमालय पर्वत श्रेणियों से निकलती नदियां भारी जल-भार जैसेबड़े शैल, गोलाश्म आदि अवसाद एकत्रित कर देती हैं। और कभी-कभी स्वयं इसी में लुप्त हो जाती हैं।
    तरार्इ - भाबर के दक्षिण में और उसके समानांतर विस्तृत 10-20 km चौड़ी पट्टी को तरार्इ कहा जाता है। इसी पट्टी में नदियां पुन: भाभर से बाहर निकलकर सतह पर प्रवाहित होने लगती हैं। बांगर -पुराने जलोढ़ मैदानों को ‘बांगर’ कहा जाता है। ये बाढ़ के मैदानों से ऊपर स्थित होते हैं और खादर की तुलना में कम उपजाऊ होते हैं।
    खादर - नवीन जलोढ़ मैदानों को ‘खादर’ कहा जाता है। ये प्राय: बाढ़ के मैदानों में स्थित होते है। यहां प्रतिवर्ष नदियों द्वारा जलोढ़ निक्षेप का नवीनीकरण होता रहता है। ये सर्वाधिक उपजाऊ जलोढ़ मैदान होते हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner