भारत में उपनिवेशी शासनकाल में होम चार्जेज भारत से संपत्ति दोहन का महत्वपूर्ण अंग थे। निम्नलिखित में से कौन-सी निधि/निधियां होम चार्जेज की संघटक थी/थीं? |
1. लंदन में इंडिया ऑफिस के भरण-पोषण के लिए प्रयोग में लार्इ जाने वाली निधि। |
2. भारत में कार्यरत अंग्रेज कर्मचारियों के वेतन तथा पेंशन देने हेतु प्रयोग में लार्इ जाने वाली निधि। |
3. भारत के बाहर हुए युद्ध को लड़ने में अंग्रेजों द्वारा प्रयोग में लार्इ जाने वाली निधि। |
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए |
A) केवल 1
B) केवल 1 और 2
C) केवल 2 और 3
D) 1, 2 और 3
Correct Answer: B
Solution :
उत्तर - केवल 1 और 2 |
व्याख्या - औपनिवेशिक शासनकाल में भारत सरकार के गृह शुल्कों (होम चार्जेज) से तात्पर्य इंग्लैंड स्थित राज्य सचिव द्वारा भारत सरकार की ओर से किया गया व्यय था। इसमें भारतीय सार्वजनिक ऋण एवं रेलों पर लगार्इ गर्इ पूंजी पर दिया गया ब्याज, भारत को दी गर्इ सैनिक और अन्य सामग्री की लागत, भारत के कारण इंग्लैंड में दिए जाने वाले नागरिक और सैनिक शुल्क, इंग्लैंड में राज्य सचिव का सारा व्यय तथा भारत सरकार द्वारा यूरोपीय अफसरों को दिए जाने वाले पेंशन और भत्ते आदि खर्च सम्मिलित थे। |
टिप्पणी - भारत के बाहर हुए युद्धों को लड़ने में अंग्रेजों द्वारा प्रयोग में लार्इ जाने वाली निधि गृह शुल्कों पर भारित नहीं थी। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec