Super Exam Geography Agriculture and animal Husbandry / कृषि और पशुपालन Question Bank भारत में कृषि

  • question_answer
    अदिम निर्वाह कृषि के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों में सत्य कथन को चुनिए:

    A) आदिम निर्वाह कृषि निर्वाह कृषि का ही एक प्रकार है।

    B) आदिम निर्वाह कृषि में स्थानांतरित कृषि और चलवासी पशुचारण शामिल हैं।

    C) भारत के उत्तर-पूर्वी भागों में स्थानांतरित कृषि प्रचलित है।

    D) उपरोक्त सभी कथन सही हैं।

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - उपरोक्त सभी कथन सही हैं।
    व्याख्या - सभी कथन सत्य हैं।
    गहन निर्वाह कृषि एवं आदिम निर्वाह कृषि, निर्वाह कृषि के ही प्रकार हैं।
    आदिम निर्वाह कृषि में स्थानांतरित कृषि और चलवासी पशुचारण शामिल है।
    स्थानांतरित कृषि का संबंध भारी वर्षा वाले क्षेत्र तथा उन क्षेत्रों से है जहां पर वनस्पति का तीव्र पुनर्जनन होता है। जैसे, भारत में इस प्रकार की कृषि उत्तर-पूर्वी भागों में प्रचलित है। साथ ही अमेजन के सघन वन क्षेत्रों, उष्णकटिबंधीय अफीका तथा दक्षिण-पूर्व एशिया में भी इसी प्रकार की कृषि की जाती है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner