निम्नलिखित में से कौन-सा कथन वाणिज्यिक कृषि के संदर्भ में सही है? |
1. वाणिज्यिक कृषि में फसल उत्पादन और पशुपालन बाजार में विक्रय हेतु किया जाता हैं। |
2. इस कृषि के अंतर्गत अधिक पूंजी का उपयोग किया जाता हैं। |
3. वाणिज्यिक कृषि में रोपण कृषि, मिश्रित कृषि एवं वाणिज्यिक अनाज कृषि शामिल है। |
A) केवल 1
B) केवल 1 और 3
C) केवल 2 और 3
D) उपर्युक्त सभी
Correct Answer: D
Solution :
उत्तर - उपर्युक्त सभी |
व्याख्या - उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं। |
वाणिज्यिक कृषि में फसल उत्पादन और पशुपालन बाजार में विक्रय हेतु किया जाता है। |
इस कृषि पद्धति में विस्तृत कृषित क्षेत्र और अधिक पूंजी का उपयोग किया जाता है एवं अधिकाश कार्य मशीनों के द्वारा किया जाता है। |
वाणिज्यिक कृषि में रोपण कृषि, मिश्रित कृषि और वाणिज्यिक अनाज कृषि शामिल है। |
रोपण कृषि वाणिज्यिक कृषि का एक प्रकार है जहां चाय, कहवा, काजू, रबड़, केला और कपास की एकल फसल उगार्इ जाती है। इसमें वृहद् पैमाने पर श्रम और पूंजी की आवश्यकता होती है। |
मिश्रित कृषि में भूमि का उपयोग भोजन व चारे की फसलें उगाने और पशुपालन के लिये किया जाता है। |
वाणिज्यिक अनाज कृषि में फसलें वाणिज्यिक उद्देश्य से उगार्इ जाती हैं। गेहूं और मक्का सामान्य रूप से उगार्इ जाने वाली फसलें हैं। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec