Super Exam Geography Agriculture and animal Husbandry / कृषि और पशुपालन Question Bank भारत में कृषि

  • question_answer
    नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये -
    1. रबी की फसलों को शीत ऋतु में अक्तूबर से दिसंबर के मध्य काट लिया जाता है।
    2. तरबूज, खरबूजा, खीरा जायद फसलों के उदाहरण हैं।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सत्य है/हैं?

    A) केवल 1                    

    B) केवल 2

    C) 1 और 2 दोनों                            

    D) न तो 1 और न ही 2

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - केवल 2
    व्याख्या - भारत में रबी, खरीफ और जायद 3 ऋतुएँ हैं।
    रबी की फसलो को शीत ऋतु में अक्तूबर से दिसंबर के मध्य बोया जाता है और ग्रीष्म ऋतु में अप्रैल से जून के मध्य काटा जाता है।
    खरीफ की फसलें देश के विभिन्न क्षेत्रों में मानसून के आगमन के साथ बोर्इ जाती हैं और सितंबर-अक्तूबर में काट ली जाती हैं।
    जायद फसलो में मुख्यत: तरबूज, खरबूजा, खीरा, सब्जियों और चारे की खेती की जाती है। उल्लेखनीय है कि रबी और खरीफ की फसलों के बीच ग्रीष्म ऋतु में बोर्इ जाने वाली फसल को जायद कहा जाता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner