Super Exam General Studies Dance and Music / नृत्य और संगीत Question Bank भारत में जनजातीय एवं लोकनृत्य (नृत्यकला भाग 2)

  • question_answer
    बिहू नृत्य के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. बिहू नृत्य असम का एक लोक नृत्य है।
    2. यह नृत्य केवल पुरुषों द्वारा किया जाता है।
    3. बिहू नृत्य 3 प्रकार के होते हैं।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) 1 और 2   

    B)          2 और 3

    C) 1 और 3

    D)          1, 2 और 3

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 3
    व्याख्या - दूसरा कथन असत्य है, शेष दोनों कथन सत्य हैं। यह नृत्य भारतीय राज्य असम का एक लोक नृत्य है जो बिहू त्योहार से संबंधित है। यह हर्षित नृत्य दोनों युवक और युवतियों द्वारा किया जाता है, और तेज नृत्य क्रिया (डांस स्टेप्स) और हाथ की तीव्र प्रतिक्रया (रैपिड हैंड मूवमेंट) इसकी विशेषता है। यह नृत्य 3 प्रकार का होता है
    (i) बोहाग बिहू या रोंगाली बिहू - बोहाग बिहू या भोगली बिहू वसंत त्योहार है और 14 अप्रैल को आता है और यह असमिया कैलेंडर के पहले महीने की शुरुआत के दिन या चैत्र के महीने के अंतिम दिन पर शुरू होता है। यह असम में मनाया जाता है। पहले दिन गरु बीहू के नाम से जाना जाता है इस दिन पशु जैसे बैल, गायों और बछड़ों को हल्दी के साथ अभिषेक और स्नान कराते है।
    (ii) काति बिहू या कोंगाली बिहू - धान असम की प्रधान फसल है इसलिए धान लगाने के बाद जब धान की फसल में अन्न लगना शुरू होता है उस समय नए तरह के कीड़े धान की फसल को नष्ट कर देते हैं। इससे बचाने के लिए कार्तिक महीने की संक्रांति के दिन काति बिहू शुरू होता है इस बिहू को काति इसलिए कहा गया है कि उस समय फसल हरी-भरी नहीं होती है इसलिए इस बिहू को काति बिहू मतलब कंगाली बिहू कहा जाता है। संक्रांति के दिन में आंगन में तुलसी का पौधे लगाया जाता है और इसमें प्रसाद चढ़ा कर. दीया जलाया जाता है और भगवान से प्रार्थना की जाती है कि खेती ठीक से रखें।
    (iii) माघ बिहू या भोगाली बिहू - माघ महीने की संक्रांति के पहले दिन से माघ बिहू अर्थात भोगाली बिहू मनाया जाता है। इस बिहू का नाम भोगाली इसलिए रखा गया है कि इस दौरान खान-पान धूमधाम से होता है, क्योंकि तिल, चावल, नारियल, गन्ना इत्यादि फसल उस समय भरपूर होती है और उसी से तरह-तरह की खाद्य सामग्री बनाई जाती है और खिलाई जाती है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner