Super Exam General Studies Philosophical Trends in India / भारत में दार्शनिक प्रवृत्तियां Question Bank भारत में दार्शनिक प्रवृत्तियां

  • question_answer
    सूफी सम्प्रदाय के प्रमुख संतो के विषय मे के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती का जन्म ईरान में हुआ था
    2. निजामुद्दीन औलियां जन्म बदायूं में हुआ था।
    3. अमीर खुसरो ने तुगलकनामा की रचना की। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) 1 और 2                   

    B) 2 और 3

    C) 1 और 3                   

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - 1, 2 और 3
    व्याख्या - उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं। ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती का जन्म ईरान के सिस्तान प्रदेश में हुआ था। इन्होंने भारत में चिश्ती सम्प्रदाय की स्थापना की। मुइनुद्दीन ख्वाजा उस्मान हसन के शिष्य बन गये और वे अपने गुरू के निर्देश में 1190 ईसवी में भारत आ गये। हिन्दु के प्रति उदार मुइनुद्दीन अद्वैतवाद एवं एकेश्वरवाद की शिक्षा थे। निजामुद्दीन औलियां का जन्म उत्तरप्रदेश के बदायूं में 1236 ईसवी में हुआ था। 20 वर्ष की आयु में ये शेख फरीद के शिष्य बन गये। उन्होंने 1265 ईसवी में चिश्ती सम्प्रदाय का प्रचार प्रारंभ कर दिया था। अमीर खुसरों का जन्म 1253 ईसवी में उत्तरप्रदेश के एटा जिले के पटियाली नामक स्थान में हुआ था। खुसरो ने “तुगलकनामा” की रचना की वे महान साहित्यकार थे। वे संगीत के विशेषज्ञ थे। उन्होंने संगीत के अनेक प्रणालियों की रचना की वे संगीत के माध्यम से हिन्दू मुसलमानों में एकता स्थापित किया।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner