Super Exam General Studies Painting / चित्रकला Question Bank भारत में भित्ति चित्रकला (चित्रकला भाग 2)

  • question_answer
    अजंता की किस गुफा के चित्र को चित्रशाला कहा गया है?

    A) गुफा संख्या 16

    B) गुफा संख्या 17

    C) गुफा संख्या 18

    D) गुफा संख्या 19

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - गुफा संख्या 17
    व्याख्या - औरंगाबाद महाराष्ट्र में स्थित गुफा संख्या 17 के चित्रों को “चित्रशाला’ कहा गया है। इतिहासकारों के अनुसार इसका निर्माण हरिषेण नामक एक सामन्त ने कराया था। इस चित्रशाला में बुद्ध के जन्म, जीवन, महाभिनिष्क्रमण एवं महापरिनिर्वाण की घटनाओं से संबंधित चित्र उकेरे गए हैं।
    टिप्पणी - गुफा संख्या 17 में उत्कीर्ण सभी चित्रों में माता और शिशु नाम का चित्र सर्वोत्कृष्ट है। रंगों का रचनात्मक उपयोग और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के उपयोग से इन गुफाओं की तस्वीरों में अजंता के अंदर जो मानव और जंतु रूप चित्रित किए गए हैं, उन्हें कलात्मक रचनात्मकता का एक. उच्च स्तर माना जा सकता है।
    विशेष - अजन्ता के चित्र कला की दृ  ष्टि से विश्व में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इन्हें यूनेस्को द्वारा 1983 में विश्व विरासत. स्थल घोषित किया गया था। इन गुफाओं में वृक्षों एवं पशु आकृति से सजावट का कार्य तथा बुद्ध एवं बोधिसत्वों की प्रतिमाओं के चित्रण की विषयवस्तु, जातक ग्रंथों से ली गई है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner