1717 र्इ. में मुगल सम्राट द्वारा ब्रिटिश र्इस्ट इंडिया कंपनी को दिये गए शाही फरमान से कौन-से अधिकार प्राप्त हुए? |
1. भारतीय व्यापारियों एवं कंपनी के कर की दर को एक समान कर दिया गया। कलकत्ता से होने वाले व्यापार पर कर वसूलने का |
2. अधिकार कंपनी को प्राप्त हो गया। |
3. कंपनी को बिना कर चुकाए बंगाल से अपने सामान के आयात-निर्यात की छूट प्राप्त हो गर्इ। |
A) केवल 1 और 2
B) केवल 2 और 3
C) केवल 1 और 3
D) उपरोक्त सभी।
Correct Answer: C
Solution :
उत्तर - केवल 1 और 3 व्याख्या - 1717 र्इ. में मुगल सम्राट के एक शाही फरमान द्वारा अंग्रेजों को बहुमूल्य विशेषाधिकार मिले। इस फरमान के अनुसार कंपनी को बिना कर चुकाए बंगाल से अपने मालों की आवाजाही पर पास या फरमान जारी करने का अधिकार था। कंपनी के कर्मचारियों को भी निजी व्यापार की छूट थी, हालांकि उनको फरमान की सुरक्षा प्राप्त न थी। उनको वही कर देने पड़ते थे जो भारतीय व्यापारियों को देने पड़ते थे। यह फरमान कंपनी और बंगाल के नवाब के बीच झगड़े का कारण बन गया। इससे एक तो बंगाल की सरकार को राजस्व की हानि होती थी तो दूसरे कंपनी के कर्मचारी दस्तक का दुरुपयोग निजी व्यापार में कर न चुकाने के लिये करते थे।You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec