Super Exam General Studies Painting / चित्रकला Question Bank भारत में लघु चित्रकला (चित्रकला भाग 3)

  • question_answer
    जहांगीर कालीन चित्रकला के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. जहांगीर के समय के सर्वोत्कृष्ट चित्रकार -उस्ताद मंसूर और अबुल हसन थे।
    2. उस्ताद मंसूर प्रसिद्ध व्यक्ति- चित्रों विशेषज्ञ चित्रकार था।
    3. अबुल हसन को पक्षी चित्रों में विशेषज्ञ था। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 2

    B) केवल 1

    C) 1 और 3

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - केवल 1
    व्याख्या - पहला कथन सत्य है क्योंकि जहांगीर के समय के सर्वोत्कृष्ट चित्रकार - “उस्ताद मंसूर” और “अबुल हसन” थे। बादशाह ने उन दोनों को क्रमश: नादिर-उल-असरर (उस्ताद मंसूर) और नादिर-उद्-जमा (अबुल हसन) की उपाधि दी थी। दूसरा व तीसरा कथन असत्य है क्योंकि उस्ताद मंसूर प्रसिद्ध पक्षी विशेषज्ञ चित्रकार था जबकि अबुल हसन को व्यक्ति -चित्रों में विशेषज्ञता हासिल थी।
    टिप्पणी - (1) उस्ताद मंसूर - उस्ताद मंसूर ने दुर्लभ-पशुओं,विरले पक्षियों और अनोखें पुष्पों के अनेक चित्र बनाये। उसकी महत्वपूर्ण कृतियों में “साइबेरिया का एक बिरला-सारस” तथा बंगाल का एक “अनोखा पुष्य” विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।
    (2) अबुल हसन - अबुल हसन आकारिजा का पुत्र था। वह बादशाह की छत्र-छाया में ही रहकर बड़ा हुआ था, उसने 13 वर्ष की आयु में ही में सर्वप्रथम - “ड्यूटर के संत जान पॉल के तस्वीर” की एक नकल बनाई थी।
    विशेष - अबुल हसन ने तुजुके-जहांगीरी के लिये मुख-पृष्ठ के लिए चित्र बनाया थालंदन की. एक लाइब्रेरी में एक अद्भुत चित्र उपलब्ध है, जिसमें एक चिनार के पेड़ पर असंख्य गिलहरियों अनेक प्रकार की मुद्राओं में चित्रित है। यह चित्र संभवत: अबुल हसन का माना जाता है। किन्तु यदि पृष्ठ भाग पर अकित नामों का प्रभाव माना जाय तो इसे मंसूर एवं अबुल हसन की संयुक्त कृति मानना उचित होगा।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner