Super Exam General Studies Painting / चित्रकला Question Bank भारत में लघु चित्रकला (चित्रकला भाग 3)

  • question_answer
    राजस्थानी चित्रकला की अलवर शैली के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. कामशास्त्र पर आधारित चित्र इस शैली की निजी विशेषता है।
    2. अलवर शैली मुगल प्रभाव से पूरी तरह से मुक्त हैं।
    3. यह हाड़ौती विद्यालय से सम्बंधित है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 3

    B) 1 और 2

    C) केवल 1

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - केवल 1
    व्याख्या - कथन 1 सत्य हैं शेष दोनो कथन असत्य हैं। वस्तुत: अलवर शैली ढूढाड़ स्कूल से सम्बंधित है। अलवर शैली पर ईरानी, मुगल तथा जयपुर शैली का प्रभाव है। महाराजा विनय सिंह का काल इस शैली का स्वर्णकाल माना जाता है। महाराजा शिवदान के समय इस शैली में वैश्या या गणिकाओं पर आधारित चित्र बनाए गए, अर्थात कामशास्त्र पर आधारित चित्र इस शैली की निजी विशेषता है।
    टिप्पणी -
    अलवर शैली के चित्रों की पृष्ठ भूमि में सफेद बादलों का दृश्य दिखाया गया है।
    इस शैली में हाथी दांत की प्लेटों पर चित्रकारी का कार्य चित्रकार मूलचंद के द्वारा किया गया।
    बार्डर पर सूक्ष्म चित्रण (बसलो चित्रण) तथा योगासन इस. शैली के प्रमुख विषय है।
    डालचंद, सहदेव व बुद्धाराम इस शैली के प्रमुख चित्रकार है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner