Super Exam General Studies Martial Arts and Sports / मार्शल आर्ट्स एवं खेल Question Bank भारतीय युद्ध कला एवं खेल

  • question_answer
    महात्मा बुद्ध ने अपना पहला ‘घर्मचक्रप्रवर्तन’ किस स्थान पर दिया था?                                  (UPPSC 2004, BPSC 2011, MPPSC 2002)

    A) लुंबिनी में  

    B)          सारनाथ में

    C) पाटलिपुत्र मे                               

    D) वैशाली में

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर-सारनाथ में 
    व्याख्या - ज्ञान प्राप्ति के पश्चात गौतम बुद्ध ने अपने मत का प्रचार प्रारंभ किया। अरुवेला से वे सबसे पहले ऋषिपत्तन अर्थात वर्तमान सारनाथ जो वाराणसी के निकट है, वहां आये। यहां उन्होंने पांच ब्राम्हण संन्यासियों को पहला उपदेश दिया। इस प्रथम उपदेश को ‘धर्मचक्रप्रवर्तन’ कहा जाता है। महात्मा बुद्ध ने अपने उपदेश, सरल तथा स्थानीय भाषा (पालि) में दिये।
    टिप्पणी - महात्मा बुद्ध के उपदेश -
    · बुद्ध के उपदेश व्यवहारिक जीवन से जुड़े हुये थे।
    · गौतम बुद्ध ने ईश्वर, आत्मा, सृष्टि के निर्माण -विनाश के बारे में कुछ नहीं कहा और केवल मौन रहे। अत: इन्हें अव्यक्तानि कहा गया है।
    · भगवान बुद्ध ने लोगों को मध्यम मार्ग का उपदेश दिया और दु:ख, उसके कारण और निवारण के लिए अष्टांगिक मार्ग सुझाया।
    · बुद्ध ने अहिंसा पर बहुत जोर दिया है।
    · महात्मा बुद्ध ने यज्ञ और पशु-बलि की निंदा की।
    · महात्मा बुद्ध ने सनातन धर्म के कुछ संकल्पनाओं जैसे अग्निहोत्र तथा गायत्री मन्त्र का प्रचार किया।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner