Super Exam History Indian National Movement Question Bank भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का प्रथम चरण-उदारवादी चरण

  • question_answer
    निम्नलिखित नेताओं में से कौन एक स्वदेशी के समर्थक थे।

    A) अरविंद घोष

    B) फिरोजशाह मेहता

    C) दादाभाई नरोजी

    D) सुभाष चंद्र बोस

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - अरविंद घोष
    व्याख्या - अरविंद घोष एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति . थे। वह एक स्वतंत्रता सेनानी, कवि, प्रकांड विद्वान, योगी और महान दार्शनिक थे। उन्होंने अपना जीवन भारत को आजादी दिलाने और पृथ्वी पर जीवन के विकास की दिशा में समर्पित कर दिया। 1906 ई. में बंगाल के विभाजन के बाद उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया और 150 के वेतन पर बंगाल नेशनल कॉलेज में शामिल हो गए। इसके बाद वो क्रांतिकारी आंदोलन में तेजी से सक्रिय हो गए। अरविन्द घोष ने 1908 ई. से भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक प्रमुख भूमिका निभाई। अरविंद घोष भारत की राजनीति को जागृति करने वाले मार्गदर्शकों में से एक थे। उन्होंने अंग्रेजी दैनिक ‘वन्दे मातरम’ पत्रिका का प्रकाशन किया और निर्भीक होकर तीक्ष्ण सम्पादकीय लेख लिखे। उन्होंने ब्रिटिश सामानए ब्रिटिश न्यायालय और सभी ब्रिटिश चीजों के बहिष्कार का खुला समर्थन किया। उन्होंने लोगों से सत्याग्रह के लिए तैयार रहने के लिए कहा।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner