Super Exam General Studies Language and Literature / भाषा और साहित्य Question Bank भाषाएं एवं लिपियां

  • question_answer
    लिपियों के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. अल्फ्रेड म्यूलर ब्राम्ही लिपि की उत्पत्ति यूनानी मूल से मानते हैं।
    2. सम्राट अशोक के शिलालेख ब्राम्ही लिपि में भी हैं। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - ब्राह्मी लिपि भारत की प्राचीनतम लिपियों में से एक हैं। प्राचीन ब्राह्मी लिपि के उत्कृष्ट उदाहरण सम्राट अशोक द्वारा ईसा पूर्व तीसरी शताब्दी में बनवाये गये शिलालेखों के रूप में अनेक स्थानों पर मिलते हैं। इस लिपि की उत्पत्ति के विषय में अनेक सिद्धान्त प्रस्तुत किये गए हैं। इन सिद्धांतों को दो मुख्य धाराओं विदेशी उत्पत्ति का सिद्धांत, स्वदेशी उत्पति का सिद्धांत में विभक्त किया जा सकता हैं।
    प्रसिद्ध भाषाविद अल्फ्रेड म्यूलर ब्राह्मी लिपि की उत्पत्ति यूनानी यूनानी मूल से मानते हैं। जबकि विलियम जोन्स सेमेटिक सिद्धांत से ब्राह्मी लिपि की उत्पत्ति मानते हैं।
    स्वदेशी उत्पति का सिद्धांत के समर्थन करने वाले विद्वानों का मत है कि यह लिपि प्राचीन सरस्वती लिपि (सिन्धु लिपि) से निकली, अत: यह पूर्ववर्ती रूप में भारत में पहले से प्रयोग में थी। सरस्वती लिपि के प्रचलन से हट जाने के बाद प्राकृत भाषा लिखने के लिये ब्रह्मी लिपि प्रचलन मे आई।
    टिप्पणी - अशोक ने अपने लेखों की लिपि को ‘धम्मलिपि’ का नाम दिया है, उसके लेखों में कहीं भी इस लिपि के लिए ‘ब्राह्मी’ नाम नहीं मिलता। लेकिन बौद्धों, जैनों तथा ब्राह्मण-धर्म के ग्रंथों के अनेक उल्लेखों से ज्ञात होता है कि इस लिपि का नाम ‘ब्राह्मी लिपि ही रहा होगा।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner