Super Exam Biology Respiratory System / श्वसन प्रणाली Question Bank मानव श्वसन तंत्र

  • question_answer
    श्वसन वर्णको के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-  
    1. हीमोसायनिन - यह कॉपर युक्त श्वसन वर्णक है।
    2. इकाइनोक्रोम - वर्ग इकाइनोडरमेटा के जीवों में पाया है।
    3. मायोहीमोग्लोबिन - जो ऑक्सीजन परिवहन करता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-साध्से सही है/हैं?
     

    A) केवल 1 और 2           

    B) केवल -2 और 3

    C) केवल 1 और 3           

    D) उपर्युक्त में से कोर्इ नही

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - केवल 1 और 2
    व्याख्या - हीमोसायनिन - यह कॉपर युक्त श्वसन वर्णक है। इसका रंग नीला होता है। कुछ ऑर्थोपोडा (उदाहरण - झींगा, डैफनिया) व मोलस्का (उदाहरण - आक्टोपस, पाइला) के रक्त प्लाज्मा में पाया जाता है।
    मायोहीमोग्लोबिन - हीमोग्लोबिन से मिलता-जुलता है जो ऑक्सीजन परिवहन ना करके मांसपेशियों और अस्थिमज्जा में ऑक्सीजन को संग्रहित करता है।
    इकाइनोक्रोम - वर्ग इकाइनोडरमेटा के जीवों में पाया जाने वाला लाल-भूरा लौह प्रोटीन युक्त श्वसन वर्णक है। हीमोइरिथ्रीन - यह लाल बैंगनी आयरन प्रोटीन युक्त श्वसन वर्णक है। इसमें पोरफाइरिन का अभाव होता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner